जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट का LIVE VIDEO वायरल
यूनाइटेड क्लब में कहासुनी के अगले दिन हमला
जमशेदपुर : 30 सितंबर को यूनाइटेड क्लब में अजय भालोटिया और कारोबारी दिलीप मुरारका के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 1 अक्टूबर को लोयोला स्कूल के पास दोनों आमने-सामने आ गए।
क्रिकेट बैट से पिटाई का आरोप
अजय भालोटिया के बयान के अनुसार, विवाद के दौरान दिलीप मुरारका ने क्रिकेट बैट से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में अजय घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
घटना के बाद अजय भालोटिया ने बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दिलीप मुरारका के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV और वायरल वीडियो खंगाल रही पुलिस
पुलिस वायरल वीडियो के साथ घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है।
दोनों कारोबारी बिष्टुपुर क्षेत्र के निवासी
अजय भालोटिया जुबिली पार्क के पास बंगला नंबर 10 के निवासी बताए गए हैं। वहीं दिलीप मुरारका भी बिष्टुपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।



