ताजा खबर
रांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबली•44 साल का इंतजार खत्म, झारखंड की चार बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान•निखार सबलोक हत्याकांड: आरोपी अशोक राघव के अस्पताल रेफरल की होगी जांच, DC ने मांगी पूरी रिपोर्ट•मां की आंखों के सामने डूबीं दो बहनें, एक बची; दूसरी का सुबह नदी से निकला शव•जिस बेटे की सलामती के लिए मां ने रखा जितिया व्रत, पारण के बाद मिली उसकी मौत की खबर; वियतनाम में हादसे में गई विनय की जान•एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की जांच तेज, एसडीएम ने 3 घंटे तक की पूछताछ; CCTV फुटेज खंगाले•पटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशतरांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबली•44 साल का इंतजार खत्म, झारखंड की चार बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान•निखार सबलोक हत्याकांड: आरोपी अशोक राघव के अस्पताल रेफरल की होगी जांच, DC ने मांगी पूरी रिपोर्ट•मां की आंखों के सामने डूबीं दो बहनें, एक बची; दूसरी का सुबह नदी से निकला शव•जिस बेटे की सलामती के लिए मां ने रखा जितिया व्रत, पारण के बाद मिली उसकी मौत की खबर; वियतनाम में हादसे में गई विनय की जान•एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की जांच तेज, एसडीएम ने 3 घंटे तक की पूछताछ; CCTV फुटेज खंगाले•पटना में रांची के पूर्व CCL GM की गोली लगने से मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस•सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत•जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द•सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत
मां की आंखों के सामने डूबीं दो बहनें, एक बची; दूसरी का सुबह नदी से निकला शव - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जितिया पर्व पर शनिवार शाम साकची गांधी घाट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब मां के साथ स्नान करने पहुंचीं मानगो समता नगर की दो सगी बहनें स्वर्णरेखा नदी के गहरे पानी में डूब गईं। घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बहन पूनम को बचा लिया, लेकिन 14 वर्षीय आयुषी उर्फ ज्योति तेज बहाव में बह गई। रातभर चले तलाश अभियान के बाद रविवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया गया।

स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चली गईं दोनों बहनें

मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दोनों बेटियां शनिवार शाम अपनी मां के साथ जितिया स्नान के लिए गांधी घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और नदी की तेज धार की चपेट में आ गईं। मां ने बेटियों को डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर घाट पर मौजूद लोग मदद के लिए नदी में कूदे।

काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पूनम को नदी से बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आयुषी उर्फ ज्योति का कोई पता नहीं चल सका।

रातभर नदी में चलता रहा तलाश अभियान

ज्योति के लापता होने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। अंधेरा, तेज बहाव और नदी की गहराई के कारण रात में अभियान में काफी परेशानी हुई। देर रात तक तलाश के बावजूद ज्योति का पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह फिर से नदी में तलाश अभियान शुरू किया गया। इसके बाद ज्योति का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना परिवार तक पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मां और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

रेस्क्यू में देरी पर भड़का लोगों का गुस्सा

ज्योति की तलाश के लिए एनडीआरएफ और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद नहीं मिलने को लेकर स्वजन और स्थानीय लोग रात में आक्रोशित हो गए। करीब नौ बजे गांधी घाट के पास सड़क जाम कर दी गई। महिलाएं भी सड़क पर बैठ गईं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर साकची, सीतारामडेरा और मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन राहत अभियान तेज करने की मांग को लेकर लोग जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हुए।

करीब दो घंटे तक जाम, पुलिस से हुई तनातनी

करीब दो घंटे तक जाम रहने के बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठी भांजी। इससे मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस और लोगों के बीच तनातनी के बाद क्यूआरटी को भी मौके पर तैनात करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे गांधी घाट

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई लोग गांधी घाट पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। शनिवार रात विधायक सरयू राय भी घाट पर पहुंचे थे। पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर पूनम के स्वजनों से घटना की जानकारी ली।

जितिया पर्व के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना से समता नगर और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। एक बहन के अस्पताल में इलाजरत होने और दूसरी की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version