ताजा खबर
मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार•रांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबली•44 साल का इंतजार खत्म, झारखंड की चार बेटियों ने बढ़ाया भारत का मानमुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार•रांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबली•44 साल का इंतजार खत्म, झारखंड की चार बेटियों ने बढ़ाया भारत का मान
टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टेल्को के खड़ंगाझार इलाके में रंगदारी वसूली का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। अलग-अलग घटनाओं में दबंग युवकों पर चापड़, चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। एक मामले में आरोपियों ने युवक का घर तक पीछा किया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

रंगदारी रोकने पर चापड़ और चाकू से हमला

पहली घटना 2 अक्टूबर की शाम करीब 7.45 बजे खड़ंगाझार बाजार स्थित काली पूजा मैदान के पास हुई। पुलिस के अनुसार, विकास कुमार वर्मा (33) ने सूरज सोरेन, सोनू सोरेन और अमित सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने उससे पूछा कि वह सब्जी बाजार से रंगदारी वसूली रोकने वाला कौन होता है। इसके बाद विवाद बढ़ा और चापड़ व चाकू से हमला कर दिया गया।

सोनू सोरेन ने विकास पर चाकू से वार किया, जिससे उसके ललाट पर गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। आसपास के लोगों के विरोध के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने एक चाकू बरामद कर पुलिस को सौंपा।

दूसरे युवक का घर तक पीछा, गला दबाने की कोशिश

दूसरी घटना उसी रात करीब 10.30 बजे हुई। राधिकानगर निवासी सचिन सिन्हा (28) बिष्टूपुर से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। चूहा मैदान के पास सोनू और सूरज सोरेन ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने चाकू और लोहे की रॉड से सचिन पर हमला कर दिया।

सचिन किसी तरह जान बचाकर भागे, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। आरोप है कि घर में घुसकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी का भी आरोप

सचिन को बचाने पहुंची उनकी पत्नी और मां के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। कपड़े नोचने और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और सचिन का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घायल सचिन को परिजन एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

साकची में सड़क किनारे बेहोश मिली युवती

इधर, शनिवार दोपहर साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। सड़क पर युवती के पड़े होने की सूचना पर आसपास भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचना दी।

साकची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती के गले पर ब्लेड से चोट के निशान मिले। उसकी पहचान रूबी परवीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह साकची गोलचक्कर के आसपास रहकर जीवनयापन करती है। परिजनों को सूचना देकर उसे उनके साथ भेज दिया गया। परिजनों ने युवती के नशे की आदी होने की बात पुलिस को बताई है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश

दोनों मामलों में पीड़ितों ने टेल्को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर मुख्य आरोपी सोनू सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटनाओं के बाद खड़ंगाझार क्षेत्र में लोगों में आक्रोश है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version