ताजा खबर
मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार•रांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबलीमुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज•मुर्गाभात नहीं खिलाया तो बहिष्कार! आर्थिक दंड का आरोप, LIVE VIDEO में ग्रामीणों ने खोली कथित सामाजिक कमेटी की पोल•प्यार या आज़ादी? ‘मुसाफिर कैफे’ में रिश्तों के मोड़ पर उलझती तीन जिंदगियां•मां के साथ जितिया सामग्री विसर्जन करने गया बच्चा तालाब में डूबा, अस्पताल में मृत घोषित•टेल्को में रंगदारी का विरोध पड़ा भारी, युवक पर रॉड-चाकू से हमला; घर तक पीछा कर जान से मारने की कोशिश, एक गिरफ्तार•खासमहाल–गोविंदपुर सड़क को लेकर भाजपा का बड़ा अभियान, 3,500 लोगों ने किए हस्ताक्षर; बोला- सड़क पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन•हाता चौक पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, एक के उड़े परखच्चे; चालक गंभीर, दूसरा ट्रक लेकर फरार•बोनस से भरेगी झोली, जमशेदपुर ब्लड बैंक में 18% पर मुहर, ₹1.15 लाख तक मिलेगा भुगतान•त्योहारों से पहले हथियारों की खेप पकड़ी, अमृतसर में AK-47 और दो ग्रेनेड के साथ आरोपी गिरफ्तार•रांची के होटल में आधी रात पुलिस का धावा, 6 युवतियों समेत 14 हिरासत में; देह व्यापार के शक ने मचाई खलबली
मुसीबत में बने सहारा: सड़क पर तड़प रहे घायल को आकाश महतो ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने मुफ्त में किया इलाज - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला : चौका मोड़ पर सड़क हादसे में घायल मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के लिए समाजसेवी आकाश महतो उस समय सहारा बनकर सामने आए, जब घायल व्यक्ति दर्द से सड़क पर तड़प रहा था। आकाश महतो ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं चिकित्सक डॉ. गदाधर गोराई ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल का निःशुल्क इलाज किया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटीं हाथ की दोनों हड्डियां

जानकारी के अनुसार, सुबह टाटा-रांची मुख्य राजमार्ग एनएच-33 के चौका चौक पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गईं। घायल सड़क किनारे दर्द से कराह रहा था और तत्काल मदद की जरूरत थी।

प्रशासन से मदद नहीं मिली तो खुद उठाया जिम्मा

घटना की जानकारी मिलते ही आकाश महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से संपर्क कर घायल की मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिलने के बाद उन्होंने खुद घायल को अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा उठाया।

इस काम में स्थानीय दुकानदार रहमान, बाजार समिति अध्यक्ष बसंत प्रमाणिक और अन्य दुकानदारों ने सहयोग किया। टेंपो स्टैंड से एक टेंपो की व्यवस्था कर घायल को चिकित्सक के पास ले जाया गया।

जांच में सामने आया गंभीर फ्रैक्चर

चिकित्सकीय जांच और एक्स-रे के बाद पता चला कि घायल के बाएं हाथ की दोनों हड्डियां बुरी तरह टूट गई हैं। स्थिति को देखते हुए डॉ. गदाधर गोराई ने तत्काल उपचार शुरू किया।

डॉक्टर ने घायल के हाथ में प्लास्टर किया और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की। बताया गया कि चिकित्सक ने इस पूरे उपचार के लिए घायल से कोई शुल्क नहीं लिया।

नर सेवा ही नारायण सेवा

आकाश महतो ने डॉ. गदाधर गोराई के सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है।” जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ आगे भी जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ सेवा जारी रखेंगे।

स्थानीय लोगों के सहयोग की भी सराहना

आकाश महतो ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करने वाले रहमान, बसंत प्रमाणिक, टेंपो चालक और सभी स्थानीय दुकानदारों के प्रति आभार जताया।

सड़क हादसे के बाद जिस तरह स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर घायल की मदद की और चिकित्सक ने बिना शुल्क उपचार किया, उसने मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version