ताजा खबर
सुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार•साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई•जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला•बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल•पहले पलटे ट्रक के पास दूसरा भी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, रातभर थमा गुमला–सिमडेगा मार्ग•झारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केस•SIR 2026 में बड़ा अपडेट: 28 लाख वोटरों की मैपिंग बाकी, अब घर बैठे जमा करें दस्तावेज; 14 अक्टूबर तक पूरा करना होगा सत्यापन•तीर्थयात्रा से लौटे तो घर से गायब मिले लाखों के जेवर, पड़ोसी की सतर्कता से बचा दूसरा मकान•Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, घोड़े पर होगी विदाई! जानिए क्या है इस सवारी का शुभ-अशुभ संकेतसुबह की सैर पर निकले अमीन की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई गिरफ्तार•साकची से घर लौटते समय मौत का सामना, डिमना रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यवसायी की जान गई•जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला•बड़े पर्दे पर गदा उठाएंगे भीम? करण जौहर की नई फिल्म को लेकर बढ़ी हलचल•पहले पलटे ट्रक के पास दूसरा भी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, रातभर थमा गुमला–सिमडेगा मार्ग•झारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केस•SIR 2026 में बड़ा अपडेट: 28 लाख वोटरों की मैपिंग बाकी, अब घर बैठे जमा करें दस्तावेज; 14 अक्टूबर तक पूरा करना होगा सत्यापन•तीर्थयात्रा से लौटे तो घर से गायब मिले लाखों के जेवर, पड़ोसी की सतर्कता से बचा दूसरा मकान•Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, घोड़े पर होगी विदाई! जानिए क्या है इस सवारी का शुभ-अशुभ संकेत
जमशेदपुर में बाल-बाल बची मां-बेटे की जिंदगी, मानगो पुल पर मची अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : मानगो छोटे पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने करीब एक साल के बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी की ओर पहुंच गई। महिला की स्थिति देखकर वहां मौजूद राहगीरों को अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।

राहगीरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

महिला को बच्चे के साथ पुल के पास देखकर स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की। राहगीरों ने तत्काल दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद पुल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले महिला वहां से चली गई।

भालूबासा की रहने वाली बताई जा रही महिला

जानकारी के अनुसार, महिला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा की रहने वाली है। उसने पति के व्यवहार और पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान होने की बात कही है। बताया गया है कि उसका पति पेंटिंग का काम करता है।

हालांकि महिला के पुल तक पहुंचने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महिला से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। पारिवारिक विवाद समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

राहगीरों की समय पर दिखाई गई तत्परता के कारण महिला और मासूम बच्चे दोनों सुरक्षित बच गए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version