ताजा खबर
बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन•बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, मेरीन ड्राइव के जंगल में चली गोलियां•दुर्गापूजा में मिलावट पर प्रशासन का शिकंजा, जमशेदपुर में 6 टीमें करेंगी मिठाई-खाद्य दुकानों की जांच•श्रमिकों के हक पर विधानसभा समिति का जोर, वेतन-बकाया और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा•किताबों के साथ कानून की सीख, हलूदवनी के बच्चों ने जाने अपने अधिकारबचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन•बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, मेरीन ड्राइव के जंगल में चली गोलियां•दुर्गापूजा में मिलावट पर प्रशासन का शिकंजा, जमशेदपुर में 6 टीमें करेंगी मिठाई-खाद्य दुकानों की जांच•श्रमिकों के हक पर विधानसभा समिति का जोर, वेतन-बकाया और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा•किताबों के साथ कानून की सीख, हलूदवनी के बच्चों ने जाने अपने अधिकार
बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, मेरीन ड्राइव के जंगल में चली गोलियां - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना के आरोपियों और पुलिस के बीच मंगलवार देर रात मेरीन ड्राइव के जंगल में मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद करने के लिए पहुंची टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायलों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को देर शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने बिंदल मॉल फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को मेरीन ड्राइव के जंगल में छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम दोनों को लेकर हथियार बरामद करने जंगल पहुंची थी।

पुलिस की कमर से पिस्टल छीनने का आरोप

पुलिस का कहना है कि जंगल में पहुंचने के दौरान दोनों आरोपियों ने मौका पाकर एक पुलिस जवान की कमर से पिस्टल छीन ली। इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों की ओर से तीन-तीन राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

फायरिंग के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। इसमें मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों जमीन पर गिर गए, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद किए हैं।

26 सितंबर को बिंदल मॉल में हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में तीन अपराधी बाइक से पहुंचे थे। इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। अचानक हुई गोलीबारी में चार लोग घायल हुए थे। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की। मामले में एक साजिशकर्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि वारदात में शामिल शूटरों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

फरार आरोपियों की तलाश तेज

मुठभेड़ के बाद मेरीन ड्राइव के जंगल में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अब फायरिंग की पूरी साजिश, हथियारों के स्रोत और आरोपियों के नेटवर्क की जांच कर रही है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

पुलिस के अनुसार, सिटी एसपी ललित मीणा की निगरानी में मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बिंदल मॉल फायरिंग में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की अलग-अलग जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version