ताजा खबर
झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, आज होने वाले बड़े फैसलों पर लगा ब्रेक; नई तारीख का इंतजार•नौकरी का झांसा, घर पहुंचा पूर्व डाककर्मी; दो चेक चुराकर खाते से उड़ाए ₹60 हजार•20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारीझारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, आज होने वाले बड़े फैसलों पर लगा ब्रेक; नई तारीख का इंतजार•नौकरी का झांसा, घर पहुंचा पूर्व डाककर्मी; दो चेक चुराकर खाते से उड़ाए ₹60 हजार•20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी
20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

मोरहाबादी और अरगोड़ा में होगा रावण दहन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा मंडा मैदान में 20 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

तैयारियों की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने रावण दहन कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों, आयोजन की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में पंजाबी हिन्दू बिरादरी, दशहरा कमेटी-2026 रांची के अध्यक्ष कुणाल अजमानी के अलावा राजेश मेहरा, सौरभ खन्ना, सुनील कालरा, हैप्पी फिंगर, राहुल माकन, राकेश गिरधर और रणदीप आनंद शामिल थे।

वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश साहू के साथ जय प्रसाद साहू, वीरेंद्र प्रसाद साहू, मुनेश्वर साहू, सुभाष प्रसाद साहू, युवराज साहू, सुमित साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

20 अक्टूबर को होने वाले दोनों प्रमुख रावण दहन आयोजनों में मुख्यमंत्री की संभावित मौजूदगी को लेकर अब लोगों की नजरें कार्यक्रम पर टिकी हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version