ताजा खबर
नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान•तीन युवा आदिवासी कवियों की चमकी किस्मत, जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित•हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को आज अंतिम विदाई, नेमरा के नाड़ी दहरा घाट पर राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार•हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस•कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण•वियतनाम हादसे में बेटे को खोया, परिवार को मिली ₹5 लाख की सहायता•रांची पहुंचे क्रिकेट सितारे, भारत–वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले बढ़ी हलचलनो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान•तीन युवा आदिवासी कवियों की चमकी किस्मत, जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित•हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को आज अंतिम विदाई, नेमरा के नाड़ी दहरा घाट पर राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार•हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन से चल रहा था इलाज; रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस•कुपोषण की समय पर पहचान, हर बच्चे तक मदद, लेस्लीगंज में सेविकाओं को प्रशिक्षण•वियतनाम हादसे में बेटे को खोया, परिवार को मिली ₹5 लाख की सहायता•रांची पहुंचे क्रिकेट सितारे, भारत–वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले बढ़ी हलचल
टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में उत्पादन और बिक्री के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के प्रोविजनल उत्पादन और डिलीवरी के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, टाटा स्टील इंडिया ने जुलाई से सितंबर के बीच 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया।

यह उत्पादन पिछली तिमाही की तुलना में 8 प्रतिशत और पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। उत्पादन बढ़ाने में जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट की अहम भूमिका रही। दोनों संयंत्रों में उत्पादन बढ़ने से कंपनी के कुल उत्पादन में मजबूती आई है।

छह महीने में 11.97 मिलियन टन उत्पादन

अप्रैल से सितंबर तक की पहली छमाही में टाटा स्टील इंडिया का क्रूड स्टील उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 11.97 मिलियन टन पहुंच गया। कंपनी के लिए यह उत्पादन के लिहाज से मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

डिलीवरी में 15 प्रतिशत का उछाल

उत्पादन के साथ कंपनी की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज हुई। दूसरी तिमाही में टाटा स्टील इंडिया की कुल डिलीवरी 5.97 मिलियन टन रही। पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 15 प्रतिशत और पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पहली छमाही में कंपनी की कुल डिलीवरी 11.14 मिलियन टन रही, जो पिछले साल की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।

ऑटो कारोबार ने भी बनाया रिकॉर्ड

ऑटोमोटिव एंड स्पेशल प्रोडक्ट्स कारोबार ने दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। इस वर्टिकल ने करीब 1.1 मिलियन टन की डिलीवरी दर्ज की। कलिंगानगर में कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड गैल्वनाइजिंग लाइनों और जमशेदपुर में कॉम्बी मिल की क्षमता विस्तार का फायदा कारोबार को मिला।

ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की रिकॉर्ड बिक्री

ब्रांडेड प्रोडक्ट्स एंड रिटेल कारोबार में भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। दूसरी तिमाही में इस श्रेणी की बिक्री 2.2 मिलियन टन रही। टाटा टिस्कॉन ने भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखा।

कंस्ट्रक्शन कारोबार में 32 प्रतिशत वृद्धि

कंस्ट्रक्शन एंड सॉल्यूशंस कारोबार में दूसरी तिमाही के दौरान 0.6 मिलियन टन की बिक्री हुई। सालाना आधार पर इसमें 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

डिजिटल प्लेटफॉर्म का कारोबार भी मजबूत

टाटा स्टील के आशियाना और डिजीइसीए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का कुल मर्चेंडाइज वैल्यू दूसरी तिमाही में 2,860 करोड़ रुपये रहा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version