ताजा खबर
चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांचचांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश•हेमंत सोरेन ने निभाई मां रूपी सोरेन के श्राद्ध की पारंपरिक रस्म, नेमरा में परिवार संग किया संस्कार•गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी•जमशेदपुर में 89 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले, 2500 बच्चों को नहीं मिला पोषाहार•AI नहीं छीन सकता लेखक की कलम! जमशेदपुर के ‘छाप 3.0’ में साहित्यकारों ने बताई किताबों की ताकत•जमशेदपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, एक के मामले में पारिवारिक विवाद का आरोप तो दूसरा तलाश रहा था रोजगार•जमशेदपुर में लगा झारखंड का पहला ग्रेन ATM, अंगूठा लगाते ही मिलेगा गेहूं-चावल; बिचौलियों का खेल होगा खत्म!•20 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, जमशेदपुर लाकर पान मसाला फैक्ट्री मालिक को भेजा जेल•हेमंत सोरेन की मां के निधन पर शोक जताने नेमरा पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, कई जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि•पंडालों तक पहुंचे डीसी–एसएसपी, सुरक्षित दर्शन के लिए रास्तों से बिजली तक की जांच
गोलमुरी बैंक डकैती: फरार पांच आरोपितों पर 10 लाख का इनाम, बिहार-बंगाल तक पुलिस की छापेमारी - aksharsamvad.com
Spread the love

  • 43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए बदमाश, गिरफ्तारी के लिए SIT की ताबड़तोड़ दबिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती कांड में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पांच संदिग्धों की तलाश में बिहार से पश्चिम बंगाल तक छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वालों के लिए कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो-दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

43 लाख नकद और 23 किलो सोना लूटकर फरार हुए थे बदमाश

24 सितंबर को हुई इस वारदात में अपराधियों ने बैंक से करीब 43 लाख रुपये नकद और लगभग 23 किलो सोना लूट लिया था। घटना के बाद से ही पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) मामले की जांच में जुटी है। सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित 20 सदस्यीय टीम तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बिहार से बंगाल तक संदिग्धों की तलाश

पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर निवासी प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, पटना निवासी अक्षय कुमार उर्फ साका, पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अमन सिंह और चंपारण निवासी ऋत्विक कुमार समेत पांच संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें संदिग्धों के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जांच कर रही हैं। हालांकि, अब तक आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से जांच

जांच टीम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, संदिग्धों की आवाजाही और संभावित संपर्कों की पड़ताल कर रही है। पुलिस बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और नेपाल से जुड़े संभावित सुरागों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सटीक सूचना से फरार आरोपितों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब के अनुसार, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को प्रत्येक आरोपित के संबंध में सटीक सूचना देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने पर दो लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पांच आरोपितों पर कुल 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। लोग आरोपितों के बारे में जानकारी एसएसपी, सिटी एसपी, सिटी डीएसपी या गोलमुरी थाना प्रभारी के सरकारी नंबरों पर साझा कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version