ताजा खबर
टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडरटाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला - aksharsamvad.com
Spread the love

  • रघुनाथपुर में आजसू के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले केंद्रीय प्रधान महासचिव, कहा- एक हरेलाल के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं

सरायकेला : नीमडीह के रघुनाथपुर में आयोजित आजसू पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ईचागढ़ विधानसभा की राजनीति गरमा गई। मंच से ‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’ का नारा देते हुए नेताओं ने जनता के हक-अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिनिधि को चुनने की अपील की। वहीं, केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी छोड़ चुके हरेलाल महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जाने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ता।

‘पैसा नहीं, जनता के हक के लिए लड़ने वाला नेता चाहिए’

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीति में कुछ लोग जनता की सेवा के बजाय बिजनेस करने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग जनता की समस्याओं पर इसलिए नहीं बोलते, क्योंकि इससे उनके व्यावसायिक हित प्रभावित हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता को ऐसा नेता चुनना चाहिए, जो बीडीओ, सीओ और पुलिस-प्रशासन के सामने जनता की आवाज मजबूती से उठा सके। दो हजार रुपये देने वाला व्यक्ति बड़ी समस्या के समय काम नहीं आएगा। जनता को अपना हक दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और यह काम जुझारू नेता ही कर सकता है।

अशोक कुमार साव ने दावा किया कि ईचागढ़ विधानसभा में इस बार स्थानीय और स्थायी नेता को ही टिकट मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने की अपील की।

‘एक हरेलाल के जाने से आजसू को फर्क नहीं’

केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि कुछ लोग पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने के बाद आजसू का सूपड़ा साफ होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर का सम्मेलन यह दिखाने के लिए आयोजित किया गया कि पार्टी के कार्यकर्ता आज भी मजबूती से खड़े हैं।

हरेलाल महतो का नाम लेते हुए सहिस ने कहा, समुद्र से एक लोटा पानी निकल जाए तो समुद्र को क्या होगा? हरेलाल जैसे लाखों नेता आजसू में हैं। ईचागढ़ में हजारों हरेलाल हैं। एक हरेलाल के जाने से आजसू को कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईचागढ़ में आजसू के किसी कार्यकर्ता को टिकट मिलता, तो वह भाजपा के साथ गठबंधन की स्थिति में भी एक लाख वोटों से जीत सकता था। सहिस ने हरेलाल महतो की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन पर ठेकेदारी और उद्योग से जुड़े हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

सुदेश महतो के कार्यों का किया जिक्र

सहिस ने झारखंड में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने में आजसू की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सिल्ली से महिला समिति के गठन की शुरुआत हुई थी। सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने सुदेश महतो के कार्यकाल की सराहना की।

सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो और आदित्य महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती सिंह मुंडा, आजसू नेता भोलानाथ महतो, पूर्व विधानसभा प्रभारी दुबराज महतो समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version