ताजा खबर
पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजटपूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
मानगो फ्लाईओवर के नीचे हरियाली, रतन टाटा के नाम पर पार्क, बदलने की तैयारी में जमशेदपुर - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर में पांच स्थानों पर पार्क और ग्रीन जोन विकसित करने की योजना है। शहर की सांकेतिक तस्वीर।

जमशेदपुर :  शहर की खाली जमीनों और उपेक्षित स्थानों को अब लोगों के घूमने, व्यायाम करने और सुकून के पल बिताने की जगह बनाने की तैयारी है। टाटा स्टील यूआईएसएल ने पांच स्थानों पर नए पार्क और ग्रीन जोन विकसित करने की योजना बनाई है। मानगो, बिष्टुपुर, साकची, सोनारी और कदमा में प्रस्तावित इस पहल से हरियाली बढ़ाने के साथ सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जाएगा। कहीं फ्लाईओवर के नीचे पार्क बनेगा, तो कहीं सड़क के बीच का हिस्सा आकर्षक हरित क्षेत्र में बदलेगा।

फ्लाईओवर के नीचे मिलेगी सैर की जगह

मानगो में नए फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद उसके नीचे और आसपास की खाली जमीन को विकसित करने की योजना है। यहां पौधरोपण के साथ लोगों के टहलने और बैठने के लिए सुविधाएं तैयार की जाएंगी। पार्क और वॉकिंग ट्रैक बनने से आसपास रहने वाले लोगों को अपने इलाके में ही सुबह-शाम सैर का विकल्प मिल सकेगा। खाली जगह का व्यवस्थित इस्तेमाल अतिक्रमण और गंदगी की समस्या रोकने में भी मददगार हो सकता है। हालांकि, इस हिस्से का विकास फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद किया जाएगा।

साकची में रतन टाटा की स्मृति को समर्पित पार्क

साकची की बागान नर्सरी बंद होने के बाद उपलब्ध जमीन पर टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम से पार्क बनाने की योजना है। इस स्थान पर पहले भी पार्क था, जहां बाद में नर्सरी का संचालन शुरू हुआ था। अब इसे दोबारा सार्वजनिक हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। बिष्टुपुर में पीएंडएम मॉल के सामने सड़क के बीच स्थित सेंट्रल वर्ज का भी सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। पौधों और आधुनिक लैंडस्केपिंग के जरिए इसे आकर्षक बनाया जाएगा। संबंधित क्षेत्र की घेराबंदी की जा चुकी है।

सोनारी-कदमा में हरियाली के साथ फिटनेस सुविधाएं

सोनारी और कदमा में खाली भूखंडों की पहचान कर पार्क तथा वॉकवे विकसित किए जाएंगे। इन इलाकों में ओपन जिम की सुविधा देने की भी योजना है, ताकि लोग टहलने के साथ व्यायाम कर सकें। सोनारी के राम मंदिर मैदान में बने पार्क में ओपन जिम तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन होना बाकी है। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है।

मौजूदा हरियाली को विस्तार देने पर जोर

जमशेदपुर में जुबिली पार्क, सर दोराबजी टाटा पार्क और नेचर ट्रेल जैसे हरित स्थल पहले से मौजूद हैं। अब बढ़ते शहरीकरण और बस्तियों के विस्तार के बीच मोहल्लों के करीब नए पार्क उपलब्ध कराने की जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रस्तावित योजना से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य स्थानीय निवासियों को आसपास ही खुली जगह मिल सकेगी। नए ग्रीन जोन शहर के सौंदर्यीकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दे सकते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version