ताजा खबर
शिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’, मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले- आपकी कमी हमेशा महसूस होगीकेंद्र ने 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए नए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बड़ा फेरबदलजमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रनमुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धरायाझारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना‘सोनू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’, मुख्यमंत्री हुए भावुक, बोले- आपकी कमी हमेशा महसूस होगीकेंद्र ने 8 हाईकोर्ट में नियुक्त किए नए चीफ जस्टिस, जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बड़ा फेरबदलजमशेदपुर से निकल सकता है टाटा समूह का अगला बड़ा चेहरा! टाटा संस की रेस में टीवी नरेंद्रनमुंबई में भीख मंगवाने के लिए जमशेदपुर से 3 साल के मासूम का अपहरण! खड़गपुर में आरोपी धरायाझारखंड को बड़ा झटका: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक के बाद नहीं बची जान
नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ का 1801वां SDP रक्तदान, मां चंद्रघंटा को समर्पित/ आस्था और सेवा का संगम, स्वैच्छिक रक्तदान में बना नया कीर्तिमान - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ ने अपने 1801वें एसडीपी (SDP) रक्तदान का आंकड़ा पूरा कर इसे मां चंद्रघंटा को समर्पित किया। इस अवसर पर आस्था और मानव सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।
टीम पीएसएफ, जो स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था के रूप में जानी जाती है, ने एक साथ सात एसडीपी रक्तदाताओं—अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्रो, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई और रवि कुमार—के सहयोग से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के डॉक्टरों, तकनीशियनों, पैरामेडिकल स्टाफ और टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।
रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को टीम पीएसएफ और जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉ. लव बहादुर सिंह, डॉ. निर्जला झा, तकनीशियन धीरज कुमार, अनुप कुमार श्रीवास्तव सहित टीम पीएसएफ के कई सदस्य मौजूद रहे।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर टीम पीएसएफ का यह प्रयास न केवल आस्था को समर्पित है, बल्कि समाज के लिए जीवनदायी संदेश भी देता है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version