ताजा खबर
IIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजतीन घंटे की वार्ता से जगी उम्मीद, धमाकों की खबर ने फिर बढ़ाई अमेरिका–ईरान चिंताइमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीजकरमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौतझारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायलIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजतीन घंटे की वार्ता से जगी उम्मीद, धमाकों की खबर ने फिर बढ़ाई अमेरिका–ईरान चिंताइमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीजकरमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौतझारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायल
चैत्र छठ व रामनवमी की तैयारी तेज: मेयर सुधा गुप्ता का घाटों का निरीक्षण, सफाई व जलापूर्ति सुधार के सख्त निर्देश - aksharsamvad.com
Spread the love
घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने, जुलूस मार्गों की सफाई और शहर में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन अलर्ट
जमशेदपुर | आगामी चैत्र छठ पर्व और रामनवमी को लेकर मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने साफ-सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी छठ घाटों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए और वहां प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रामनवमी के मद्देनजर भी प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। महापौर ने जुलूस मार्गों की सफाई, सड़क मरम्मत, नियमित जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था समय रहते पूरी करने को कहा।
इसके अलावा, शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर भी महापौर ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि आम नागरिकों को नियमित और सुगम जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत और समग्र कार्ययोजना जल्द तैयार की जाए। इस योजना में जल स्रोत, पाइपलाइन नेटवर्क, जल दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक समाधान शामिल करने पर बल दिया गया।
महापौर ने स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि हर नागरिक को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके।
अंत में उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।
error: Content is protected !!
Exit mobile version