ताजा खबर
पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजटपूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश•दूरदराज के सैन्य डिपो तक पहुंचेगा ‘भारत राइस’, FCI के साथ मजबूत होगी रसद व्यवस्था•छात्र की मौत से उबाल, IIIT रांची में निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े विद्यार्थी•सोनारी एयरपोर्ट से 75 पुलिसकर्मी हटाए गए, हवाई सेवा बंद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव•टाटानगर पहुंचने से पहले उजड़ा परिवार, कार–ट्रेलर की टक्कर में तीन की मौत•तीन रुपये का ‘पोन’, बैलगाड़ी में दूल्हा: यादों में बसी शिबू–रूपी की शादी•टाटा स्टील में 1 नवंबर से बदलेगा ड्यूटी टाइम, 2,800 कर्मचारियों के लिए लागू होगा नया नियम•जमशेदपुर की पहली दुर्गापूजा: तब 5 रुपये में होता था आयोजन, अब 50 लाख तक पहुंचा पंडाल का बजट
पीएलएफआइ के नाम पर पांच लाख रूपये लेवी मांगने वाले आरोपी को जेल - aksharsamvad.com
Spread the love

रिपोर्ट : रविंद्र कुमार मिश्र, गुमला
पीएलएफआई संगठन के नाम पर पांच लाख रुपये की लेवी मांगने के मामले में गुमला पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथडीह निवासी लालदेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के उर्मी डुमरडीह निवासी मनीष कुमार लाल के मोबाइल पर बीते 20 मार्च से विभिन्न नंबरों से फोन आ रहा था। काल करने वाला खुद को प्रभाकर जी उर्फ बादल यादव बताते हुए पांच लाख रुपये की लेवी की मांग कर रहा था। साथ ही रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था। इस संबंध में मनीष कुमार लाल ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान आरोपी द्वारा मनीष को लेवी की रकम लेकर पुग्गु बायपास सड़क के पास बुलाया गया। पूर्व से सतर्क पुलिस ने जाल बिछाकर मौके पर पहुंचते ही आरोपी लालदेश्वर यादव को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसके उपरांत सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि व्यवसायी से पांच लाख रूपये लेवी की मांग की जा रही थी। उक्त राशि को लेने के लिए लालदेश्वर यादव गुमला आया था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version