ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
रामनवमी की तैयारियों में तेजी: पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी बने संरक्षक, केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक में बनी रणनीति - aksharsamvad.com
Spread the love

शोभायात्रा से विसर्जन तक व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए घाटों पर टीम गठित, फर्स्ट एड और निगरानी की भी तैयारी
जमशेदपुर:
आगामी रामनवमी महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित राम मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी का समिति से औपचारिक रूप से जुड़ना रहा। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामनवमी महोत्सव की सफलता की कामना की गई।
कुणाल षाड़ंगी बोले – “गौरव की बात, पूरी निष्ठा से करूंगा सहयोग
कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति से जुड़ना उनके लिए गर्व का विषय है। जमशेदपुर में अनुशासन और भव्यता के साथ होने वाला यह आयोजन पूरे राज्य के लिए मिसाल है। उन्होंने आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
समिति को मिलेगी नई ऊर्जा – अध्यक्ष आशुतोष सिंह
समिति अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि कुणाल षाड़ंगी के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि इस बार रामनवमी महोत्सव को ऐतिहासिक और व्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है।
घाटों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति, टीम का गठन
रामनवमी शोभायात्रा और विसर्जन को सुगम बनाने के लिए विभिन्न घाटों पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। साकची स्वर्णरेखा घाट, पांडे घाट, बारीडीह घाट, बेली बोधनवाला घाट, बड़ौदा घाट, दोमुहानी घाट, नया पुल घाट, कदमा सब स्टेशन घाट और कदमा सती घाट सहित सभी प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुख्य मार्गों पर भी रहेगी विशेष निगरानी
शोभायात्रा के मुख्य मार्गों पर भी समिति के वरीय पदाधिकारी तैनात रहेंगे। अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
समिति द्वारा सभी प्रमुख घाटों पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, संरक्षक नीरज सिंह, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य जम्मी भास्कर सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version