ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर - aksharsamvad.com
Spread the love

जिले में आगामी रामनवमी एवं चैती छठ पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी प्रशासनिक विभागों और आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व की तैयारियों और विधि-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
 सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष फोकस:
संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पुलिस बल की तैनाती
जुलूस मार्गों और विसर्जन घाटों का संयुक्त सत्यापन
ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
फ्लैग मार्च और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था
पर्व के दिन शराबबंदी और भारी वाहनों की नो-एंट्री
नागरिक सुविधाओं को लेकर निर्देश:
पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना
वैकल्पिक बिजली व्यवस्था और बैरिकेडिंग
नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर शिकायत निवारण
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टरों और एंबुलेंस की तैनाती
आपातकालीन तैयारियां:
अग्निशमन वाहन, क्रेन और टोचन वाहन की तैनाती
वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण
रणनीतिक स्थानों पर मेडिकल टीम की मौजूदगी
अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय:
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अखाड़ा समितियों के साथ तालमेल बनाकर भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलंटियर्स की तैनाती की जाए और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version