ताजा खबर
विकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशतविकास कार्यों में देरी पर कड़ा रुख, ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश•काला बिल्ला, काम जारी, एसीबी कार्रवाई पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल•टाटा स्टील का बड़ा ग्लोबल दांव! भारत-ब्रिटेन मिलकर बनाएंगे भविष्य का ग्रीन मटेरियल, ₹30 करोड़ से ज्यादा की रिसर्च साझेदारी•बिरसानगर में हथियारों की डील पर पुलिस का छापा! पिस्तौल और दो कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, चार फरार•‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में सियासी घमासान, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का मार्च•बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, लाठी-पत्थर चलने की सूचना, पुलिस तैनात•26 अक्टूबर को भक्ति जागरण, 50 से अधिक पूजा समितियों का होगा सम्मान•जेल से अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन, नाबालिग से कथित यौन शोषण मामले में जांच जारी•न फैशन की डिग्री, न कारोबारी प्रशिक्षण, अपने हुनर से खड़ा किया ‘गुलाची’ ब्रांड•खेतों में 17 हाथियों का उत्पात, धान की फसल रौंदी, गांवों में दहशत
प्रेम प्रसंग में चापड़ से हमला, युवक गंभीर—टेल्को के थीम पार्क के पास सनसनी - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के समीप मंगलवार देर शाम चापड़बाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हमले में घायल युवक की पहचान आदर्श सिंह के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के समय युवक की कथित प्रेमिका भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि उसी के इशारे पर फारूक और अयान ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर आदर्श सिंह पर चापड़ से हमला कर दिया।
बताया जाता है कि आदर्श सिंह युवती से एकतरफा प्रेम करता था। युवती द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना, जिससे विवाद लगातार बढ़ता गया। इसी विवाद के चलते मंगलवार को उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version