ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
जमशेदपुर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला बुलडोजर, 150 से अधिक जब्त — पुलिस का सख्त संदेश - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पात मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के तहत जब्त किए गए साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया गया।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक बाइकों से अवैध और मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए जा चुके हैं। इन साइलेंसरों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया, ताकि आम लोगों में कानून का डर बना रहे और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।
पुलिस के अनुसार, शहर में लंबे समय से तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए यह सख्त कार्रवाई की गई।
सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने स्पष्ट कहा है कि शहर में अब किसी भी हालत में मॉडिफाइड साइलेंसर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बाइक चालकों में हड़कंप मच गया है और शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती साफ तौर पर देखी जा रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version