ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
जय श्रीराम के जयकारों से गुंजा साकची, भव्य आरती और दीपोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर | रामनवमी के पावन अवसर पर साकची का झंडा चौक भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। श्री श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विराट रामनवमी महोत्सव के तहत भव्य आरती सह दीप उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
साकची बाजार स्थित झंडा चौक पर प्रभु श्रीराम की आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। बनारस की तर्ज पर आयोजित महाआरती कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। काशी के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य के नेतृत्व में पुरोहितों की टोली ने वैदिक मंत्रोच्चार, घंटा-घड़ियाल और शंखध्वनि के बीच भगवान श्रीराम की भव्य आरती संपन्न कराई। शाम करीब 7 बजे शुरू हुई आरती के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा।
आयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सजाए गए भव्य दरबार और आकर्षक विद्युत सज्जा ने साकची को दुल्हन की तरह सजा दिया। जहां तक नजर गई, श्रद्धालुओं की भीड़ ही दिखाई दी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा में डूबा नजर आया।
गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, गुंजन यादव, भूपेंद्र सिंह, विकास सिंह, विहिप नेता अजय गुप्ता, यूनियन नेता शशिभूषण सिंह, आर के सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समर्पित टीम ने दिया आयोजन को भव्य रूप
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों— सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरुषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल और बबलु अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई।
error: Content is protected !!
Exit mobile version