ताजा खबर
बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुलबिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल
लोहनगरी हुआ राममय, बाजारों में दिखी रौनक – अवधेश कुमार सिंह ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर | रामनवमी पर्व को लेकर जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। शहर पूरी तरह राममय हो गया है और बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल नजर आ रही है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। रामनवमी से एक दिन पहले ही शहर के विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री, महावीरी झंडा और बांस की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सनातन परंपरा के अनुसार इस अवसर पर घर-घर महावीरी झंडा लगाया जाता है और संकटमोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी को लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर झंडों की दुकानें सज गई हैं, जहां दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही।
इस बीच कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह भी बाजारों में पहुंचे और महावीरी झंडा एवं बांस की खरीदारी करते नजर आए। उन्होंने जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड वासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि रामनवमी सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, मर्यादा और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
📞 9431906113 / 6203488947

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version