ताजा खबर
चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शनचाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन
कोहरे में कहर: NH-18 पर टैंकर से टकराई कार, युवक गंभीर—कटक रेफर - aksharsamvad.com
Spread the love

बहरागोड़ा | शुक्रवार तड़के कोहरे की घनी चादर और तेज रफ्तार का खतरनाक संगम शुक्रवार सुबह बहरागोड़ा में देखने को मिला, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होटल ओम कृष्ण के समीप हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े टैंकर से कार की सीधी टक्कर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बहरागोड़ा निवासी दो युवक पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे। वे कार (संख्या JH10BV9543) से सफर कर रहे थे। सुबह करीब 3:00 बजे घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी दौरान चालक को सड़क किनारे खड़ा टैंकर (संख्या NL01AE3314) दिखाई नहीं दिया और कार अनियंत्रित होकर टैंकर के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने सराहनीय मानवता दिखाई। एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन से ही दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया।
कार की अगली सीट पर बैठे सौरभ मंडल को गंभीर चोटें आई हैं। CHC में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें PRM मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए कटक रेफर कर दिया।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version