ताजा खबर
बसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएजमशेदपुर को बड़ी सौगात! खड़गपुर-बागडीह चौथी रेल लाइन को कैबिनेट की मंजूरी, टाटानगर से बढ़ेगी कनेक्टिविटीरांची RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: NIA की पटना में बड़ी छापेमारी, आतंकी फंडिंग से लेकर पाकिस्तान कनेक्शन तक जांच!बसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएजमशेदपुर को बड़ी सौगात! खड़गपुर-बागडीह चौथी रेल लाइन को कैबिनेट की मंजूरी, टाटानगर से बढ़ेगी कनेक्टिविटीरांची RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: NIA की पटना में बड़ी छापेमारी, आतंकी फंडिंग से लेकर पाकिस्तान कनेक्शन तक जांच!
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद मैदान में - aksharsamvad.com
Spread the love

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं और इस बार पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। सबसे चर्चित फैसला भवानीपुर सीट को लेकर सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है।
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी खुद बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसे कांग्रेस की वापसी की बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस ने पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को टिकट दिया गया है।
पार्टी इस चुनाव में मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे अपने पारंपरिक गढ़ों पर खास फोकस कर रही है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति पश्चिम बंगाल की सियासत में कितना असर डालती है और क्या पार्टी अपनी खोई जमीन वापस हासिल कर पाती है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version