ताजा खबर
बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डरायाबिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया
झारखंड में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन तेज, 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी - aksharsamvad.com
Spread the love

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत जूनियर डॉक्टर अपने स्टाइफेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। रांची के रिम्स को छोड़कर लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध जारी है।
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल समेत कई सरकारी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध जता रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि झारखंड में उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइफेंड मिलता है, जो लंबे समय से उनकी प्रमुख मांग रही है।
डॉक्टरों के अनुसार, उन्होंने कई बार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
जूनियर डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगामी 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस आंदोलन को राज्य आईएमए का भी समर्थन मिल गया है।
अगर डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं, तो इसका सीधा असर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version