ताजा खबर
FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तकFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक
चाबी मिलने पर ही होगा विस्थापन, बिना चाबी वालों को राहत: उपायुक्त - aksharsamvad.com
Spread the love

गुवा : गुवा बाजार स्थित डीपासाई एवं जाटा हाटिंग क्षेत्र में गुवा सेल प्रबंधन द्वारा नए प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इस बीच विस्थापितों को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उपायुक्त ने अहम निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नए घर की चाबी मिल चुकी है, उन्हें अपने पुराने घर खाली करना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन्हें अब तक चाबी नहीं मिली है, उन्हें फिलहाल घर खाली करने की कोई आवश्यकता नहीं है। बताया गया कि सेल प्रबंधन ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केवल 184 नए घर बनाए हैं, जबकि लगभग 500 परिवारों के विस्थापन की बात सामने आ रही है। इसी असंतुलन को लेकर विस्थापितों में नाराजगी देखी जा रही है। बीते शनिवार को जब अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, तब सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने दो दिनों का समय दिया था। सोमवार को विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंदन कुमार से मिला और अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे।
साथ ही गुवासाई मुंडा मंगल पूर्ति,ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया,मानकी सुरेश चाम्पिया उपस्थित रहे। विस्थापितों की बात सुनने के बाद उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी तरह से सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी व्यक्ति को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया नहीं जाएगा। उपायुक्त के इस निर्णय से विस्थापितों में कुछ हद तक राहत देखी गई और उन्होंने प्रशासन की पहल का स्वागत किया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version