ताजा खबर
गर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसलागर्भवती की मौत पर डॉक्टर को 20 लाख का मुआवजा! बिहार उपभोक्ता आयोग ने लापरवाही मानते हुए सुनाया बड़ा फैसलाशनि की उलटी चाल से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! 96 दिनों तक धन-नौकरी में लाभ के योगअजय देवगन ने मचाई हलचल! ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन खुलेगा विजय सलगांवकर का सबसे बड़ा राजहाथों में लाठी और सामने प्रदर्शनकारी, युवा IPS अफसरों का रवैया देख दुखी हुए जस्टिस भुइयांइंसानियत शर्मसार: पलटे टैंकर में फंसा रहा घायल चालक, तेल भरने के लिए उमड़ी भीड़दुनिया का नक्शा बदल गया! अफ्रीका अब दिखेगा और बड़ा, यूरोप-अमेरिका का घटेगा आकार; भारत ने किया समर्थनबच्चों को मोबाइल से बाहर निकालने का PM मोदी ने बताया तरीका! बोले- वीडियो गेम नहीं, मैदान में खेलेंअब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, खुद चलाएगा कंप्यूटर! GPT-6 Extra ने बढ़ाई इंसानों की टेंशनजमशेदपुर के पूर्व SSP प्रभात कुमार का जलवा! देश के टॉप 25 IPS में 18वां स्थान, झारखंड से अकेला नाम37 साल बाद टाटा ट्रस्ट को बड़ी राहत! 833 शेयरों के पुराने विवाद पर आया फैसला
जमशेदपुर में हजारीबाग घटना पर सियासत गरम, झामुमो का भाजपा पर हमला, फांसी की सजा की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: हजारीबाग की घटना को लेकर जमशेदपुर में सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
झामुमो जिला संपर्क कार्यालय से बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने मांग की कि हजारीबाग की घटना की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।
मीडिया से बातचीत में झामुमो नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर झारखंड बंद और प्रदर्शन किया, लेकिन अब वही नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
झामुमो नेताओं ने हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि मासूम बच्चों की हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
error: Content is protected !!
Exit mobile version