ताजा खबर
साकची के गुप्ता लॉज में पुलिस की दबिश! देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत 2 गिरफ्तार•सर्कस देखकर लौटते वक्त उजड़ गईं तीन जिंदगियां, सड़क हादसे से जुगिलांग में मातम•दुर्गापूजा पर ड्रोन की नजर, घाटों पर गोताखोर, जमशेदपुर में सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज•कदीम खान के ठिकानों पर पुलिस का शिकंजा! मकान-जमीन की जांच, किरायेदारों को कराया खाली•टाटानगर स्टेशन में अब दिखेगा बड़ा बदलाव, नई बिल्डिंग से वंदे भारत डिपो तक तैयार हो रहा पूरा प्लान•दुर्गापूजा में CCTV की नजर, फेक वीडियो से सावधान रहने की अपील•पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग•सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य•पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे•महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझेंसाकची के गुप्ता लॉज में पुलिस की दबिश! देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत 2 गिरफ्तार•सर्कस देखकर लौटते वक्त उजड़ गईं तीन जिंदगियां, सड़क हादसे से जुगिलांग में मातम•दुर्गापूजा पर ड्रोन की नजर, घाटों पर गोताखोर, जमशेदपुर में सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारी तेज•कदीम खान के ठिकानों पर पुलिस का शिकंजा! मकान-जमीन की जांच, किरायेदारों को कराया खाली•टाटानगर स्टेशन में अब दिखेगा बड़ा बदलाव, नई बिल्डिंग से वंदे भारत डिपो तक तैयार हो रहा पूरा प्लान•दुर्गापूजा में CCTV की नजर, फेक वीडियो से सावधान रहने की अपील•पूजा पंडालों पर सफाई शुल्क से नाराजगी, शांति समिति की बैठक में उठी फैसला वापस लेने की मांग•सरायकेला में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर पंडाल में CCTV अनिवार्य•पारडीह से बालिगुमा तक हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! 71 अतिक्रमण हटे, अवैध पार्किंग पर सख्ती; स्पीड गन कैमरे भी लगेंगे•महिलाओं की डाइट में पपीता, फायदे जानें, पीरियड्स से जुड़े दावों का सच भी समझें
आर.एम.एस. हाई स्कूल खुटाडीह में सिल्वर जुबली समारोह की तैयारी तेज, 5 अप्रैल को भव्य गाला इवेंट - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: सोनारी स्थित आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह अपने 25 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर को लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्यालय के अध्यक्ष संजय केडिया, उपाध्यक्ष मनीष जैन, कुमुद अग्रवाल, सचिव सुशील अग्रवाल, ट्रस्टी संजीव बंधन, सौरभ चौधरी, सहायक सचिव वंदना जैन, प्रबंधन समिति सदस्य मनोज हरनाका और प्राचार्या डॉ. परिनिता शुक्ला मौजूद रहीं। सभी ने विद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विद्यालय की स्थापना वर्ष 2001 में टाटा स्टील द्वारा राजस्थान मैत्री संघ को हस्तांतरण के बाद स्वर्गीय डी.पी. खारिया के नेतृत्व में हुई थी। शुरुआत में यह एक छोटा हिंदी माध्यम विद्यालय था, जहां केवल 37 छात्र पढ़ते थे, लेकिन आज यह संस्थान सीबीएसई से संबद्ध 10+2 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बन चुका है, जिसमें 1,394 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां के छात्र शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। कई छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है और आईआईटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हुए हैं।
विद्यालय को वर्ष 2016 में कक्षा 10वीं के लिए सीबीएसई की मान्यता प्राप्त हुई थी। प्रबंधन का कहना है कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बराबर महत्व दिया जाता है।
सिल्वर जुबली गाला समारोह 5 अप्रैल 2026 को शाम 6 बजे एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनीता सुबोधजी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सौरभ तिवारी शामिल होंगे।
इस भव्य आयोजन में करीब 210 छात्र-छात्राएं नृत्य, संगीत, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए विद्यालय की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को प्रस्तुत करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सिल्वर जुबली समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समर्पण, प्रगति और उत्कृष्टता की उस यात्रा का प्रतीक है, जिसने हजारों छात्रों के भविष्य को नई दिशा दी है। आने वाले समय में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version