ताजा खबर
रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्रीरांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री
ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में जमशेदपुर में किन्नर समुदाय का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी - aksharsamvad.com
Spread the love

नालसा फैसले का हवाला देकर बिल को बताया अधिकारों के खिलाफ, संवाद के बाद ही निर्णय लेने की मांग

 

जमशेदपुर: ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर किन्नर समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया।
प्रदर्शन कर रहे किन्नर समुदाय के लोगों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके हित में नहीं है। उनका आरोप है कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।
समुदाय के प्रतिनिधियों ने वर्ष 2014 के ऐतिहासिक नालसा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उस निर्णय में ट्रांसजेंडर समुदाय को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन वर्तमान प्रस्तावित बिल उस भावना के अनुरूप नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि इस बिल को लागू न किया जाए और किसी भी निर्णय से पहले ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ व्यापक संवाद किया जाए। उनका कहना है कि बिना सहमति के बनाया गया कोई भी कानून उनके अधिकारों का हनन करेगा।
इस दौरान किन्नर समुदाय ने अपने पारंपरिक अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की।
error: Content is protected !!
Exit mobile version