ताजा खबर
खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्तखेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम•दुर्गा पूजा पर झारखंड अलर्ट, 58 मिनी वाटर टेंडर तैयार; बड़े शहरों में बनेंगे कंट्रोल रूम•बेटी की शिक्षा सिर्फ परिवार नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बदलती है : राज्यपाल•टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त
खटिया पर बैठने के विवाद में हत्या, पड़ोसी ने पीट-पीटकर ली जान - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज खटिया पर बैठने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना गोड़ाडीह गांव की है।
जानकारी के अनुसार, गोड़ाडीह निवासी 40 वर्षीय परमेश्वर सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। उसी दौरान उनका पड़ोसी बुधराय हो, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंचा और बिना अनुमति खटिया पर बैठ गया। इस पर परमेश्वर सिंह ने आपत्ति जताई और उसे हटने को कहा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि बुधराय हो ने गुस्से में आकर परमेश्वर सिंह पर हमला कर दिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट डाला। हमले में परमेश्वर के सिर समेत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
परिजन उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और मामूली विवाद के चलते यह घटना हुई। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: बिनोद केसरी, जमशेदपुर
error: Content is protected !!
Exit mobile version