ताजा खबर
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्कसब्जी खा रहे हैं या जहर? रिपोर्ट में कैंसरकारी जोखिम का चौंकाने वाला खुलासाराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारीजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्कसब्जी खा रहे हैं या जहर? रिपोर्ट में कैंसरकारी जोखिम का चौंकाने वाला खुलासाराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीगणेश उत्सव के बीच टूटी पुरानी रेलिंग, एक महिला की मौत और 10 लोग घायलयूपी के श्रमिक परिवारों को मिलेगा नया पहचान कवच, दो लाख फैमिली ID और 26 हजार आयुष्मान कार्ड की तैयारी
तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित / मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों जाम - aksharsamvad.com
Spread the love

बड़ाजामदा, चाईबासा 
 बड़ाजामदा-किरीबुरू-सैंडल-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। झाड़बेड़ा गांव के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से अहले सुबह करीब 3 बजे से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक पेड़ गिरने से यह मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है, जिससे प्रतिदिन खनन कार्य, माल परिवहन और आम लोगों का आवागमन होता है। सड़क बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, बस, निजी वाहन और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। कई लोग जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन अचानक रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में ही आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिर गया था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अवगत कराया गया। टीम मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने में जुट गई है। फिलहाल कटाई और सफाई का काम जारी है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सड़क पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version