ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
जमशेदपुर में सजेगा राष्ट्रीय मागे महोत्सव, आदिवासी संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में एक बार फिर आदिवासी संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम देखने को मिलेगा। जोहार ट्रस्ट के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, कलाकार और संस्कृति प्रेमी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आए कलाकार पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य और खेलकूद के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को जोहार ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया जाना होगा। इसके अलावा जोहार आर्ट प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रीय मागे महोत्सव न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच बनेगा, बल्कि यह आदिवासी समाज की परंपराओं, कला और पहचान को सहेजने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version