ताजा खबर
रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्रीरांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री
गुवा में मानकी- मुंडा के बैनर तले चल रही भूख हड़ताल खत्म/ वार्ता को नहीं पहुंचा प्रबंधन/ सोमवार 20 अप्रैल को चक्का जाम का ऐलान - aksharsamvad.com
Spread the love

चाईबासा रिपोर्टर

 

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुवा क्षेत्र के 12 गांवों के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रही  भूख हड़ताल शनिवार 18 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे बेनतीजा ही समाप्त हो गई। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो गुवा प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा। इससे आंदोलनरत ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल, सोमवार को सुबह 4:00 बजे से सेल के जीरो प्वाइंट से लेकर बंकर क्षेत्र तक चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान खदान क्षेत्र में होने वाले डिस्पैच को पूरी तरह ठप करने की योजना बनाई गई है। साथ ही खदान में कार्यरत बसों के परिचालन को भी बाधित कर उत्पादन को प्रभावित करने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का भी समर्थन प्राप्त है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम में मधु कोड़ा स्वयं शामिल होकर मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों का नेतृत्व करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और उग्र रूप दिया जा सकता है।

 

 

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version