ताजा खबर
रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्रीरांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री
बांग्ला नववर्ष पर ‘दी मिलानी’ का भव्य आयोजन, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड से सम्मानित - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर में बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया। 19 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए संगीत शिल्पियों ने अपने प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान, एसडीपी रक्तदान अभियान, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य शिविर और आदिवासी एवं सबर परिवारों के उत्थान जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में समाजसेवी और दी मिलानी के अध्यक्ष शेखर डे ने संस्था को ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड’ प्रदान किया, वहीं मौसमी भट्टाचार्य को ‘हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने इस उपलब्धि को पूरी टीम को समर्पित करते हुए दी मिलानी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर और शुभेंदु मुखर्जी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version