ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजAI का खतरनाक इस्तेमाल! हूती समूह ने ‘Claude’ से मांगी सैन्य तकनीक में मदद, रिपोर्ट में बड़ा दावामोबाइल रिचार्ज पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? 20% तक बढ़ सकती हैं कीमतें‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांग
सेंदरा पर्व को लेकर दलमा में सख्ती, वन विभाग ने शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए बनाई रणनीति - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: दलमा क्षेत्र में सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मानगो स्थित वन चेतना भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 85 गांवों के इको विकास समिति के सदस्यों के साथ शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) रवि रंजन, मुख्य वन संरक्षक एसआर नटेश और आरसीसीएफ स्मिता पंकज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सेंदरा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का जंगली जानवरों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वन विभाग ने समिति के सदस्यों से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें और जंगल तथा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस पर इको विकास समिति के सदस्यों ने भी विभाग को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने कहा कि सेंदरा पर्व एक पारंपरिक आयोजन है, लेकिन अब आदिवासी समाज भी शिकार नहीं करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जंगल में पूजा-पाठ करें, न कि शिकार। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली। साथ ही जंगलों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से छह समिति सदस्यों के बीच टॉर्च, सोलर लैंप और प्रदूषण मुक्त चूल्हा का वितरण भी किया गया। वन विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेंदरा पर्व के दौरान अवैध शिकार पर पूरी तरह रोक लगाना और दलमा क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version