ताजा खबर
रांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्रीरांची स्टेशन से गायब चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज में मिला, छह संदिग्ध गिरफ्तार•250 साल पुरानी परंपरा आज भी जीवंत, राजगढ़ की मिट्टी से होती है मां दुर्गा की कलश स्थापना•मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री
बिष्टुपुर फायरिंग कांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। घटना धातकीडीह के कुरैशी मोहल्ला की है, जहां फायरिंग की वारदात सामने आई थी। इस संबंध में स्थानीय निवासी सरफराज कुरैशी के आवेदन पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी करते हुए मोहम्मद इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि वादी और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। इसी विवाद के चलते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की जिंदा गोली, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से करीब 10 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version