ताजा खबर
टाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडरटाटा स्टील के 18 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदाई, टाटा वर्कर्स यूनियन ने दिया गिफ्ट कूपन•अवैध बालू पर खनन विभाग का बड़ा प्रहार, 30 हजार CFT बालू जब्त; चौका में आईसर भी पकड़ा गया•‘लड़ने वाला नेता चुनिए, ठेकेदार नहीं’, रामचंद्र सहिस का हरेलाल महतो पर तीखा हमला•कुष्ठ रोग पर 100 दिन का महाअभियान, डीसी ने दिया ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ का संदेश•मानसिक परेशानी छिपाएं नहीं, मदद लें! डालसा ने मानगो चौक पर लोगों को किया जागरूक•बिरहोर टोला की मुस्कान ने 75% अंक लाकर रचा इतिहास, स्वाति ने 95.2% के साथ जिले में पाया सातवां स्थान•हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुवर दास, भूपेश बघेल और किशन रेड्डी•सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर
चांडिल प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बड़ा मामला उजागर, 4000 से ज्यादा सर्टिफिकेट जारी होने का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

 

विजय गोप, नागेंद्र कुमार, चांडिल, सरायकेला 
झारखंड के सरायकेला जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल प्रखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि रासुनिया, रुचाप और चांडिल पंचायत के स्कूलों से आधार कार्ड बनाने के लिए जमा किए गए दस्तावेजों पर स्थानीय छात्रों का प्रमाण पत्र नहीं बना, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, रांची  समेत अन्य राज्यों के लोगों के नाम पर 4000 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। रांची का एड्रेस सबसे ज्यादा बनाया गया । स्थानीय अभिभावकों के मुताबिक, विभिन्न स्कूलों द्वारा बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र  बनवाने को दस्तावेज जमा कराए गए थे। महीनों बीतने के बाद भी किसी छात्र का प्रमाण पत्र नहीं बना। अभिभावक परेशान हैं कि “मेरे बेटा-बेटी का जन्म प्रमाण पत्र क्यों नहीं बनाया गया?” वहीं दूसरी तरफ आरोप है कि बिहार, पश्चिम बंगाल और रांची के  लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए। मामला संज्ञान में आने पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए चांडिल बीडीओ को आदेश दिया गया है । जांच के दौरान प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करने वाले राजेश गुप्ता की भूमिका संदिग्ध पाई गई है । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने राजेश गुप्ता को शोकॉज नोटिस जारी किया है। शोकॉज मिलने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश गुप्ता ने इस्तीफा देकर नौकरी छोड़ दी और फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 1000 से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाए जा चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि इतना बड़ा रैकेट किसके इशारे पर चल रहा था और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं। बीडीओ चांडिल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी फर्जी प्रमाण पत्रों को चिह्नित कर रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही जिन छात्रों के प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके दस्तावेज दोबारा लेकर प्राथमिकता पर बनाए जाएंगे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version