ताजा खबर
चंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान•तीन युवा आदिवासी कवियों की चमकी किस्मत, जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से होंगे सम्मानितचंदा जुटाकर आदिवासियों ने बनाई 350 फीट सड़क, पंचायत फंड की स्वीकृत सड़क हुई दूसरी जगह शिफ्ट•जी टाउन क्लब में 16% बोनस पर मुहर, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम ₹40,503•रूपी सोरेन को अंतिम नमन, मोरहाबादी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के नेता•दुर्गापूजा से पहले शराब के अड्डों पर बड़ा प्रहार, 12 टन जावा महुआ और 200 लीटर चुलाई शराब जब्त•बिंदल मॉल फायरिंग का खुलासा: 5 लाख में तय हुई थी डोमनिक की हत्या, 25 हजार एडवांस लेकर शूटरों ने की 15 दिन रेकी•नो-एंट्री में फंसे तो सावधान! चालान के बजाय सब्जी वाले के QR पर मंगाए 520 रुपये, सिपाही ने लिए 500•अब ESIC अस्पताल में सिर्फ श्रमिक ही नहीं! आयुष्मान और अबुआ कार्ड वालों को भी इलाज देने की तैयारी•टाटा स्टील ने रचा नया रिकॉर्ड, जमशेदपुर प्लांट का बड़ा योगदान; दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन क्रूड स्टील•नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले कार्डियक अरेस्ट ने ली जान•तीन युवा आदिवासी कवियों की चमकी किस्मत, जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित
भीषण गर्मी व तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस के बीच डालसा पीएलवी ने ठंडा जल व ओआरएस पैकेट वितरित किया - aksharsamvad.com
Spread the love

 

नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर 
जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के दौरान तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए डालसा के पीएलवी न्याय रथ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के साथ- साथ लोगों के बीच  ओआरएस घोल एवं ठंडा जल पिलाकर मानवता का परिचय भी देने का काम कर रहे हैं । इसी कड़ी में गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस के बीच ठंडा जल व ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर गुरुवार को साकची शीतला मंदिर के समीप , आम बगान , साकची गोलचक्कर, साकची थाना के समीप , बिष्टुपुर तथा सोनारी आदि जगहों में दोपहर के समय ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच ठंडा जल एवं ओआरएस घोल पैकेट वितरित किया गया । इस कार्य के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से काफी सराहना मिली । पीएलवी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जरूरतमंद तथा आमजनों को कानून के प्रति जागरूक भी किया गया । जागरूकता अभियान में नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , सीनियर सिटीजन एक्ट , पोक्सो एक्ट , घरेलू हिंसा , दुर्घटना क्लेम , आपदा राहत , नशा उन्मूलन आदि की जानकारी दी गई, साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया । इसके अलावा किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया ।
error: Content is protected !!
Exit mobile version