ताजा खबर
20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली
पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर चुलाई शराब जब्त/ पटमदा के दो गांवों में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा मौके पर पाए गए लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया। विभाग के अनुसार, टीम के पहुंचते ही अवैध शराब भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए।
उत्पाद विभाग ने इस मामले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version