ताजा खबर
20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली20 अक्टूबर को मोरहाबादी और अरगोड़ा में रावण दहन, CM हेमंत सोरेन को सपरिवार शामिल होने का न्योता•चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली
टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर दो कोबरा छोड़कर फरार, यात्रियों में मची अफरा-तफरी - aksharsamvad.com
Spread the love

टाटानगर स्टेशन पर सांप मिलने से हड़कंप, स्नेक रेस्क्यू टीम ने दोनों कोबरा पकड़े

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित मेन गेट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो टोकरियों में बंद जहरीले सांपों को खोलकर छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक सपेरा दो टोकरियों में सांप लेकर स्टेशन पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने दोनों टोकरियों को खोल दिया और मौके से फरार हो गया। टोकरियां खुलते ही उसमें मौजूद सांप बाहर निकल आए, जिससे स्टेशन परिसर में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना तुरंत आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने बागबेड़ा रोड नंबर-1 निवासी सर्परक्षक छोटू को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही स्नेक बॉय छोटू स्टेशन पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि दोनों सांप कोबरा प्रजाति के थे, जिन्हें बेहद जहरीला माना जाता है। स्नेक रेस्क्यूअर छोटू ने इसकी जानकारी वन विभाग के डीएफओ को भी दी है। छोटू ने बताया कि दोनों सांपों को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा जाएगा, ताकि किसी इंसान को कोई नुकसान न पहुंचे।
error: Content is protected !!
Exit mobile version