ताजा खबर
सूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोशसूचना के अधिकार पर बड़ा मंथन, जमशेदपुर में 12 अक्टूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ•हाथों में झाड़ू, संदेश मानवता का, रजवाडीह में चला सफाई अभियान•वन देवी को साक्षी मान 25 गांवों ने उठाया बड़ा कदम, पलामू टाइगर रिजर्व में 31 देसी बंदूकें सरेंडर•डिग्री से आगे बढ़कर सेवा करें डॉक्टर, एम्स देवघर में उपराष्ट्रपति का संवेदना भरा संदेश•पुराने क्रश से फिर मिलने की उम्मीद, दर्शन रावल का नया गाना जगाएगा पहले प्यार की यादें•दिल्ली में प्रदर्शन पर सख्ती, समर्थकों की हिरासत के बीच सीमाओं पर बढ़ी निगरानी•रांची में रनों की बारिश के बाद अब इंदौर में टक्कर, एयरपोर्ट पर उमड़े क्रिकेट प्रशंसक•थाना से 200 मीटर दूर एक करोड़ की डकैती, पिस्टल सिर पर सटाकर बेटे को डराया•टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय सम्मान, जल संरक्षण से 4,820 लोगों की जिंदगी में आया बदलाव•चांडिल में थाने से 100 मीटर दूर डकैती, बंदूक की नोक पर परिवार को बनाया बंधक; सोना-चांदी लूटकर फरार हुए 8 नकाबपोश
जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सम्पन्न, बंगाल के कथित अवैध टोल टैक्स मुद्दे पर जल्द राहत की उम्मीद - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन मालिक और पदाधिकारी शामिल हुए। सभा में संगठन की उपलब्धियों, आय-व्यय का लेखा-जोखा तथा वाहन मालिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े करीब 450 सदस्य और पदाधिकारी शामिल हुए। हालांकि आयोजन में लगभग 630 सदस्यों के पहुंचने की संभावना जताई गई थी। सभा के दौरान महासचिव द्वारा संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दी गई, वहीं कोषाध्यक्ष ने बीते वर्षों का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।
सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार वाहन मालिकों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में कथित अवैध टोल टैक्स का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस संबंध में संगठन लगातार आवाज बुलंद कर रहा है। इस मामले में बंगाल सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है और उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा। इससे झारखंड समेत कई राज्यों के ट्रक और ट्रेलर मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
error: Content is protected !!
Exit mobile version