ताजा खबर
दुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देशदुर्गापूजा-दीपावली पर रेलवे की सौगात, टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन•दुर्गा पूजा से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 280 लीटर अवैध शराब जब्त•टाटा स्टील की कैंटीन में बड़ा बदलाव, ₹1.50 में मिलेगी ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी•बिष्टुपुर झड़प पर सियासी उबाल, मरांडी बोले—विरोध में हिंसा की जगह नहीं•पोटका में विधायक का अनोखा विरोध! गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे संजीव सरदार, लेटलतीफों को पहनाई माला•झारखंड सीमा से सटे जंगल में हथियारों का जखीरा, तीन राइफल और 36 गोलियां बरामद•Tata Power और लंदन की Imperial College में बड़ी साझेदारी, AI और एनर्जी स्टोरेज से बदलेगी भारत की ऊर्जा व्यवस्था!•पूजा के लिए बुलाया, फिर दो बहनों की हत्या का आरोप, भाई ने थाने में किया आत्मसमर्पण•दलमा में कॉटेज निर्माण पर कड़े सवाल, वन और पर्यटन विभाग को जवाब के लिए दो सप्ताह•99 पदों की भर्ती पर सवाल, सिविल सर्जन की बेटी के चयन पर शिकायत, जांच के निर्देश
भीषण गर्मी से बेहाल जानवर, टाटा जू में कूलर और स्पेशल डाइट का इंतजाम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड समेत जमशेदपुर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर का तापमान लगातार 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। गर्मी से इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी परेशान हैं। ऐसे में Tata Steel Zoological Park प्रशासन ने जानवरों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
जू प्रबंधन की ओर से शेर, तेंदुआ, हाइना और भालू जैसे बड़े जानवरों के बाड़ों में बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं, ताकि उनके रहने का वातावरण ठंडा बना रहे। इसके साथ ही बाड़ों के आसपास लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है और कई जगहों पर पानी भरकर तापमान कम रखने की कोशिश की जा रही है।
गर्मी से राहत दिलाने के लिए बड़े जानवरों को सुबह और शाम दो बार पानी से नहलाया जा रहा है। वहीं ठंडे वातावरण में रहने वाले जानवरों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है।
जानवरों के खानपान में भी बदलाव किया गया है। उन्हें खीरा, खरबूजा और पानी से भरपूर खाद्य पदार्थ दिए जा रहे हैं। शरीर में पानी की कमी ना हो इसके लिए ग्लूकोज वाटर की भी व्यवस्था की गई है।
टाटा जू के डायरेक्टर ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जानवरों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। कूलर, पानी और विशेष खानपान के जरिए उन्हें हीट वेव से बचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी जानवर को परेशानी ना हो।
भीषण गर्मी के बीच टाटा जू प्रबंधन की यह पहल यह संदेश भी दे रही है कि इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों की सुरक्षा और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version