ताजा खबर
टाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता•झारखंड में बालू खनन का रास्ता खुला, 444 घाटों में अभी सिर्फ 14 की लीज•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप•डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराजटाटा स्टील की कैंटीन में पहले दिन ही नई व्यवस्था फेल! सुबह 10:30 बजे तक नहीं मिला नाश्ता•झारखंड में बालू खनन का रास्ता खुला, 444 घाटों में अभी सिर्फ 14 की लीज•टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, रविवार को भी होगा काम•कोयले की बढ़ी कीमतें बढ़ाएंगी उद्योगों का खर्च, BCCL को सालाना 150 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान•बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस! 28 अक्टूबर तक की मोहलत से मचा हड़कंप•डेटिंग ऐप पर पहचान, फिर पीछा करने का आरोप; महिला की सुरक्षा को खतरा मान कोर्ट ने रोकी जमानत•देखिए सरकार! जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण, वेतन-बोनस के लिए उठी आवाज•गाड़ी दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली का आरोप, चाईबासा में शोरूम के दो कर्मचारियों पर केस•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, सांसद बोले- अगले साल धरातल पर शुरू हो सकता है काम•पहली दुर्गापूजा की खुशियों पर आग का साया, जामताड़ा में पंडाल जलने से ग्रामीण नाराज
48 घंटे से ठप जलापूर्ति, गोविंदपुर में फूटा लोगों का गुस्सा / पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 21 पंचायतों के डेढ़ लाख लोग प्रभावित - aksharsamvad.com
Spread the love
जमशेदपुर : भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में पिछले 48 घंटे से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी नहीं मिलने से 21 पंचायतों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। हालात इतने खराब हो गए कि मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गोविंदपुर पानी टंकी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं, युवकों और ग्रामीणों ने प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई बंद रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर जलापूर्ति योजना पिछले 48 घंटों से बंद पड़ी है, जिससे करीब 22 हजार परिवार प्रभावित हैं। लगभग डेढ़ लाख की आबादी पीने के पानी के संकट से जूझ रही है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य  डॉ. परितोष सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिले के अधिकारी पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पीएचईडी और बिजली विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, जबकि आम जनता भारी परेशानी झेल रही है। डॉ. परितोष सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
error: Content is protected !!
Exit mobile version