ताजा खबर
जमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिकजमशेदपुर में पहली बार इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का धमाल, 400 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम•जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अलर्ट! DC-SSP ने घाटों पर संभाला मोर्चा, गहरे पानी में जाने पर रोक; गोताखोर और बचाव दल रहेंगे तैनात•झारखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर! आजसू छोड़ हरेलाल महतो BJP में शामिल, भादुडीह में उमड़ा भगवा सैलाब; हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी•₹3.5 करोड़ का अंडरपास, फिर भी रास्ता बंद, दो साल से परेशान 27 गांव•दस साल से सर्वे ही सर्वे, झारखंड की जेलों में सुधार कब?•हजारीबाग में शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा, 68 ठिकानों पर छापेमारी•पूजा घूमने जा रहे हैं? पंडालों के पास तंबाकू सेवन पर लगेगा जुर्माना•आखिरी संदेश के बाद थम गई जिंदगी, नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा•15 फीट की प्रतिमा, बनारस जैसी आरती… अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा अमड़ापाड़ा में भव्य होगी दुर्गापूजा•कचरे से खुलेगी विकास की राह, सुपौल की सड़कों में इस्तेमाल होगा प्लास्टिक
टीएमएच में बकाया बिल पर रुका शव, भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप से 2 लाख माफ - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के बाद एक मृतक का शव रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 2 लाख रुपये बकाया रहने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इनकार कर दिया। बाद में भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद बकाया राशि माफ की गई, तब जाकर परिजनों को शव सौंपा गया। मामला जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, लूआबसा निवासी जुरू गोप पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और टीएमएच में उनका इलाज चल रहा था। लगातार पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनकी मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद भी परिवार की परेशानी कम नहीं हुई। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि इलाज में पहले ही साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके थे, जबकि करीब 2 लाख रुपये का बिल अब भी बकाया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक बकाया राशि जमा नहीं की जाएगी, तब तक शव नहीं सौंपा जाएगा। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के सामने अंतिम संस्कार तक का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेता विमल बैठा से मदद की अपील की। सूचना मिलते ही विमल बैठा टीएमएच पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मानवता के आधार पर बकाया राशि माफ करने की मांग की। विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर करीब 2 लाख रुपये का बकाया बिल माफ कर दिया। इसके बाद जुरू गोप का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव को लूआबसा लाया गया, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
वहीं मृतक के परिजनों ने विमल बैठा का आभार जताते हुए कहा कि समय पर मदद नहीं मिलती तो अंतिम संस्कार कर पाना भी मुश्किल हो जाता।
error: Content is protected !!
Exit mobile version