ताजा खबर
राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेज
खरकई नदी से अज्ञात किशोर का शव बरामद, पहचान नहीं होने से बढ़ा रहस्य - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग खरकई नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में तैर रहे एक किशोर पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, तब उसकी सांस चल रही थी। लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किशोर कहां का रहने वाला था और किन परिस्थितियों में वह नदी तक पहुंचा।
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। किशोर की पहचान नहीं होने और घटना की परिस्थितियां साफ नहीं होने के कारण मामला रहस्य बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version