ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
गोलमुरी में पोल से टकरा डिवाइडर पर चढ़ा हाइवा, बड़ा हादसा टला - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकरा गया और डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गोलमुरी की ओर से साकची की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही एक कार के अचानक आने से चालक ने टक्कर टालने के लिए वाहन को मोड़ने की कोशिश की। तेज रफ्तार के कारण हाईवा का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे लगे टावर पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और वहीं फंसकर रुक गया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के कारण सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की मौजूदगी में हाईवा को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई, ताकि यातायात को सुचारू बनाया जा सके। प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा कार को बचाने के प्रयास में वाहन का नियंत्रण खो देना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version