ताजा खबर
‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता‘हनुमान अंश’ की सफलता ने बदला सिनेमा का ट्रेंड, अब कृष्ण कथाओं पर दांव लगा रहे बड़े फिल्मकारबाजार खुलते ही सोना-चांदी धड़ाम, चांदी में ₹4,400 तक की बड़ी गिरावटONGC पाइपलाइन से तेल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस अधीक्षक समेत चार गिरफ्तारजमशेदपुर में फर्जी वोटर कांड! 3 अफगानी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, FIR दर्जब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली बनी अभेद्य किला, राष्ट्रपति पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी से अहम वार्ताटाटानगर स्टेशन पर ‘बिना टिकट सफर’ का खेल? IRCTC कर्मचारी ने खोली शिकायत, जांच की मांगTRF कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस 12.44% बढ़ा; खाते में आएंगे ₹91,022 तक30 साल की लीज को 60 साल किया, CBI के निशाने पर लालू परिवार; IRCTC होटल मामले में फिर बढ़ी मुश्किलझारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन 4 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्टनेपाल में तबाही का सबसे बड़ा अपडेट: 1377 मौतें, 5000 से ज्यादा अब भी लापता
झामुमो ने बीएलए को दिया विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला झामुमो के तत्वावधान में टाउन हॉल सभागार में बूथ स्तरीय मतदान अभिकर्ताओं (बीएलए) का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय, विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, सोमेश सोरेन, सविता महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीएलए को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य, एसआईआर मैपिंग, विभिन्न प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया तथा योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन लोगों का नाम पुनः सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में करीब ढाई लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम कट जाने पर लोगों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से बीएलए को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे और उसका नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके। शिविर में बीएलए को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने का निर्देश भी दिया गया।
error: Content is protected !!
Exit mobile version