ताजा खबर
सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारवो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारवो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?
जुगसलाई फायरिंग और तोड़फोड़ मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा गोली, घटना में इस्तेमाल स्कूटी तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, 31 मई की शाम जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इंडियन जनरल स्टोर के पास दुकान संचालक के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग भी की थी। घटना के बाद पीड़ित के लिखित आवेदन पर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अर्माउद्दीन उर्फ पलटन, मोहम्मद असमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, आरिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल हैं।
पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि अर्माउद्दीन उर्फ पलटन ने घटना के दौरान दो राउंड फायरिंग की थी। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की है। इसके अलावा घटना स्थल से एक खोखा और एक पिलेट भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।
error: Content is protected !!
Exit mobile version