ताजा खबर
इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनीइन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
मानगो पुलिस की कार्रवाई में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में मानगो थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाकिब, दानिश खान, इस्माइल आलम, मो. अयान और मो. नसीम अख्तर शामिल हैं। वहीं नयाब मुस्तफा और सरफराज अली को भी मामले में नामजद किया गया है, लेकिन दोनों अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सभी आरोपी मानगो, उलीडीह और आजादनगर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, मानगो थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान रोड नंबर-14 स्थित फॉरेस्ट मैदान के पास कुछ युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की और उनके पास मौजूद बाइक संख्या JH05AJ-4340 के कागजात मांगे तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के सदस्य चोरी की गई बाइक को कम कीमत पर बेचने का काम करते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद बाइक कहां से चोरी की गई थी और गिरोह के अन्य सदस्यों की क्या भूमिका रही है। मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version