ताजा खबर
शिक्षा के नायकों को सलाम! रांची में दर्जनों शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कारभगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?शिक्षा के नायकों को सलाम! रांची में दर्जनों शिक्षकों को मिला उत्कृष्टता पुरस्कारभगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?
पुलिस बनकर आए ठग, महिला से दो लाख के गहने लेकर हुए फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: शहर में पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहनों की ठगी कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बिष्टुपुर के एम रोड निवासी प्रकाश कौर शनिवार दोपहर गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एन रोड के पास दो युवकों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। एक युवक बाइक पर बैठा था, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर खड़ा था। बाइक सवार युवक ने महिला को रोककर कहा कि सामने खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है।

जब प्रकाश कौर उसके पास पहुंचीं तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि क्षेत्र में हाल ही में एक हत्या की घटना हुई है और सुरक्षा कारणों से खुलेआम सोने के गहने पहनकर चलना ठीक नहीं है। आरोपी ने महिला को भरोसे में लेते हुए गहने उतारकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। ठग की बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, अंगूठी और कंगन उतार दिए। आरोपी ने गहनों को कागज में लपेटने का नाटक किया और वापस महिला को थमा दिया। महिला को इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि ठग ने असली गहनों की जगह कागज में चूड़ियां और अन्य बेकार सामान रख दिया है। घर पहुंचने के बाद जब महिला ने कागज खोला तो ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बिष्टुपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपने कीमती सामान किसी को न सौंपें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Exit mobile version