ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
बिष्टुपुर में हथियार के साथ युवक दबोचा गया, बड़ी वारदात की आशंका - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना की टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान निहाल कुमार गुप्ता (19) के रूप में हुई, जो आदित्यपुर के महावीर नगर का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हथियार रखने की बात स्वीकार की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसे कहां से मिला और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। इस मामले में बिष्टुपुर थाना में कांड संख्या 69/2026 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version