ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
पुलिस बनकर आए ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात - aksharsamvad.com
Spread the love

 

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े ठगी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिसकर्मी बनकर आए शातिर ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने ठग लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के एन रोड की है। एम रोड स्थित क्वार्टर में रहने वाली प्रकाश कौर शनिवार दोपहर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने उन्हें रोककर बताया कि पीछे खड़ा व्यक्ति उन्हें बुला रहा है।
महिला जब उसके पास पहुंचीं तो उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए इलाके में हत्या की घटना होने की बात कही और गहने पहनकर घूमने को असुरक्षित बताया। महिला का भरोसा जीतने के लिए वहां एक अन्य व्यक्ति भी पहुंच गया। उसने अपने गले से सोने की चेन निकालकर कथित पुलिसकर्मी को सौंप दी, जिससे महिला को उन पर विश्वास हो गया।
ठगों की बातों में आकर प्रकाश कौर ने अपने सोने के कंगन और अंगूठी उतार दी। इसके बाद कथित पुलिसकर्मी ने गहनों को कागज में लपेटकर सुरक्षित रखने की सलाह दी। बातचीत के दौरान ठग ने बेहद शातिराना तरीके से कागज बदल दिया और असली गहने लेकर फरार हो गया।
कुछ दूर जाने के बाद जब महिला ने कागज खोला तो उसमें नकली गहने देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।
पीड़िता के बेटे जगदीप सिंह ने बताया कि ठग करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने लेकर फरार हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अजनबियों की बातों में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
error: Content is protected !!
Exit mobile version